HomeHimachalShimlaअवैध शराब पर शिकंजा : हिमाचल में अप्रैल 2025 से अब तक...

अवैध शराब पर शिकंजा : हिमाचल में अप्रैल 2025 से अब तक 54,945 लीटर जब्त, 523 केस

इन टीमों के माध्यम से अवैध शराब के विरुद्ध पूरे राज्य मे सघन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अवैध शराब गतिविधियों को रोका जा सके।

शिमला : आबकारी विभाग ने प्रदेशभर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की विशेष टीमें हर जिले में छापेमारी कर रही हैं और इस वित्त वर्ष में अभी तक 523 केस दर्ज किए हैं।

विभाग ने 21637.166 लीटर अवैध शराब के साथ-साथ 33308.900 लीटर लाहन प्रदेश के विभिन्न स्थानों से बरामद की है। पिछले महीने यानी अक्तूबर में ही दक्षिण क्षेत्र शिमला में 309.340 लीटर अवैध शराब व 12 लीटर लाहन, मध्य क्षेत्र मंडी में 2678.225 लीटर अवैध शराब व 14 लीटर लाहन व उत्तरी क्षेत्र पालमपुर में 529.150 लीटर शराब व 4870 लीटर लाहन बरामद की है।

इसके अलावा पुलिस जिला बद्दी में 286.09 लीटर अंग्रेजी शराब, कुल्लू में 2090.625 लीटर अंग्रेजी शराब, मंडी में 528.350 लीटर अंग्रेजी शराब, ऊना में 286.045 लीटर अंग्रेजी शराब अवैध शराब पकड़ी गई है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में नशे के सामान के साथ पुलिस ने धरे 2 युवक, एक से 100 गोलियां तो दूसरे से पकड़ा चिट्टा

सरकार द्वारा जिला प्रभारियों को इस कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

अक्तूबर माह में ही विभाग ने पुलिस जिला नुरपुर के डमटाल क्षेत्र के गांव मिलवान, ठाकुरद्वारा, बरोटा, बेला लुडाचा, उलेहरियां में भारी मात्रा में गैर-कानूनी शराब और कई चालू भट्टियां जब्त की गईं, जिन्हें टीम ने कानून के मुताबिक सही कार्रवाई करने के बाद मौके पर ही नष्ट कर दिया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सूक्खू के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने जिला स्तर पर विशेष विभागीय टीमों का गठन किया है।

ये भी पढ़ें:  Audition: नृत्य ऑडिशन में 93 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी- 2026 के लिए सभी ऑडिशन संपन्न

इन टीमों के माध्यम से अवैध शराब के विरुद्ध पूरे राज्य मे सघन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अवैध शराब गतिविधियों को रोका जा सके।

आबकारी विभाग ने प्रदेश में अवैध शराब गतिविधियों को रोकने के लिए 35 विशेष टीमें गठित की हैं। 4-4 टीमें कुल्लू और चंबा में, 3-3 टीमें शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी, ऊना जिला और पुलिस जिला नूरपुर, 2-2 टीमें कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर जिला के साथ साथ और पुलिस जिला बी.बी.एन. और 1 टीम किन्नौर जिले में तैनात की गई हैं,।ताकि अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।

आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि राज्य सरकार अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है, ताकि शराब के अवैध कारोबार से सरकार के राजस्व को हानि न पहुंचे।

ये भी पढ़ें:  अनिल पुंडीर को फिर PTA अध्यक्ष की कमान, डिग्री कॉलेज राजगढ़ के चुनाव में इन्हें भी सौंपी जिम्मेदारी

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अवैध शराब व कारोबार से जुड़ी कोई भी सूचना विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे दूरभाष नंबर 0177-2620426 और व्हाट्स ऐप नंबर 94183-31426 व जोनल समाहर्ता 0177-2620426 (दक्षिण क्षेत्र), 01894-230186 (उतरी क्षेत्र) व 01905-223499 (मध्य क्षेत्र) पर साझा करें, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More