HomeAccidentसिरमौर के शीलाबाग में सड़क धंसने से खड्ड में गिरा सेब से...

सिरमौर के शीलाबाग में सड़क धंसने से खड्ड में गिरा सेब से लदा ट्रक

राजगढ़  : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में सनौरा-नेरीपुल -छैला सड़क पर शीलाबाग के समीप एक गाड़ी को पास देते हुए सड़क धंसने से सेब से लदा हुआ ट्रक खड्ड में गिर गया। बुधवार मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे पेश आया। स्थानीय निवासी मनीष भगनाल ने बताया कि देर रात को ही स्थानीय ग्रामीणों और दूसरे ट्रकों के चालकों ने घायल ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाला और उसे नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया। अब घायल चालक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

पिछले एक महीने में इस सड़क पर सात दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। तीन दिन पहले ही इस सड़क की खस्ता हालत को लेकर ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था। सड़क तंग होने के चलते इस सड़क पर सेब सीजन में प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही हो रही है। इस सड़क पर हर रोज कई कई घंटे का लंबा जाम सेब से लदे ट्रक व ट्रालों की वजह से लग रहा है।

ये भी पढ़ें:  नवरात्रि विशेष : नमक की बोरी में पधारीं, त्रिलोकपुर में विराजीं, तीन देवियों से मिलकर बना सिद्ध पीठ

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन के दौरान शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्रों का सारा सेब से जिला सिरमौर की सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क से देश की विभिन्न मंडियों में पहुंच रहा है। ये तंग सड़क होने के चलते  सेब से लदे ट्रक अक्सर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बरसात के दिनों में भारी बारिश के चलते इस सड़क की हालत काफी खस्ताहाल हो चुकी है। उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  आंगनबाड़ी वर्करों की अनदेखी कर रही केंद्र सरकार, बजट महिला और मजदूर विरोधी : सीटू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More