HomeHimachalSirmaurPG कालेज के पुराने भवन में सामान्य OPD, मेडिकल कालेज में शुरू...

PG कालेज के पुराने भवन में सामान्य OPD, मेडिकल कालेज में शुरू हुई लिफ्ट सुविधा, विधायक सोलंकी ने दी बड़ी सौगात

यहां वरिष्ठ चिकित्सक सहित लैब एक्सपर्ट और पैरा मेडिकल स्टाफ उपलब्ध रहेगा और इंटर्नस को भी मरीजों के चेकअप के लिए नियुक्त किया गया है। इस ओपीडी के उद्घाटन के बाद विधायक ने मेडिकल कॉलेज में एक नई लिफ्ट का भी शुभारंभ किया। इस पर 65 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

नाहन : ऐतिहासिक चौगान मैदान के सामने पुराने पीजी कॉलेज भवन में सामान्य OPD का वीरवार को विधायक अजय सोलंकी ने उद्घाटन किया। इससे मेडिकल कॉलेज में लगने वाली लंबी-लंबी लाइनों और भीड़भाड़ से मरीजों को निजात मिलेगी। इस मौके पर विधायक ने कहा कि इस नई ओपीडी से विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को फायदा होगा, जिन्हें पहले मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में घंटों इंतजार करना पड़ता था।

इस ओपीडी में केवल रोगों की जांच ही नहीं, बल्कि कई सामान्य टेस्ट और दवाइयां भी उपलब्ध होंगी। विधायक ने मेडिकल कालेज प्रबंधन को निर्देश दिए कि सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट शाम 4 बजे से पहले देना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा इस ओपीडी में एंटी-वेनम और एंटी-रेबीज के टीके लगाने की भी व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें:  नाहन के समीप सेन की सैर में हाईवे पर चिट्टे के साथ 3 युवक गिरफ्तार

मरीजों को सही मार्गदर्शन देने के लिए हेल्थ एजुकेटर भी यहां तैनात किए गए हैं। यहां वरिष्ठ चिकित्सक सहित लैब एक्सपर्ट और पैरा मेडिकल स्टाफ उपलब्ध रहेगा और इंटर्नस को भी मरीजों के चेकअप के लिए नियुक्त किया गया है। इस ओपीडी के उद्घाटन के बाद विधायक ने मेडिकल कॉलेज में एक नई लिफ्ट का भी शुभारंभ किया। इस पर 65 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

इस लिफ्ट से गंभीर मरीजों को ओपीडी, गायनी वार्ड, ईएनटी, स्किन और साइकेट्रिस्ट वार्ड तक पहुंचने में आसानी होगी। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. एसएस डोगरा, वरिष्ठ एमएस डा. संगीत ढिल्लो समेत कई चिकित्सक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  माउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो नाहन के इन 3 विद्यार्थियों ने हासिल की ग्रीन बेल्ट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More