HomeAccidentपांवटा साहिब में वाहन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक...

पांवटा साहिब में वाहन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, सड़क क्रॉस करते वक्त हुआ हादसा

महिला माजरा चौक पर सड़क क्रॉस कर रही थी। इस बीच वह एक वाहन की चपेट में आ गई। हादसे के दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना स्वयं वाहन चालक ने स्थानीय पुलिस को दी।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पिंकी देवी (35) पत्नी अजय निवासी घुंघलो, सैनवाला, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। उधर, माजरा पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार महिला माजरा चौक पर सड़क क्रॉस कर रही थी। इस बीच वह एक वाहन की चपेट में आ गई। हादसे के दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना स्वयं वाहन चालक ने स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन चालक राम प्रसाद निवासी गांव गड खास, डाकघर मलकेहड़, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा ने पुलिस को बताया कि जैसे ही वह माजरा चौक से गुजर रहा था तो इसी बीच महिला वाहन की चपेट में आ गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  28 जनवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More