HomeHimachalSirmaurगावा सिंह नेगी ने नाहन में संभाला जिला कल्याण अधिकारी सिरमौर का...

गावा सिंह नेगी ने नाहन में संभाला जिला कल्याण अधिकारी सिरमौर का कार्यभार

उन्होंने अपने शासकीय सेवाकाल की शुरुआत वर्ष 2010 में जनजातीय कल्याण अधिकारी के पद से की थी और वर्ष 2022 में जिला कल्याण अधिकारी के पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्होंने सर्वप्रथम जिला किन्नौर में अपनी सेवाएं प्रदान की।

नाहन : गावा सिंह नेगी ने सिरमौर में जिला कल्याण अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया है। नेगी जिला किन्नौर के लाबरंग गांव से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपने शासकीय सेवाकाल की शुरुआत वर्ष 2010 में जनजातीय कल्याण अधिकारी के पद से की थी और वर्ष 2022 में जिला कल्याण अधिकारी के पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्होंने सर्वप्रथम जिला किन्नौर में अपनी सेवाएं प्रदान की।

इसके बाद वे जिला सोलन में बतौर जिला कल्याण अधिकारी कार्यरत रहे। गावा सिंह नेगी ने कहा कि वे प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी व प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह शासन व प्रशासन से समन्वय स्थापित कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

ये भी पढ़ें:  मिट्टी के जले अनार में छिपा रखा था चिट्टा, नाहन पुलिस ने मकान में दबिश देकर किया गिरफ्तार, नकदी और आभूषण भी बरामद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More