HomeAccidentघर से काम पर निकला था युवक, रास्ते में पैर फिसलने से...

घर से काम पर निकला था युवक, रास्ते में पैर फिसलने से खाई में गिरा, गई जान

चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की रिंडा पंचायत के धनेई गांव निवासी 25 साल के एक युवक की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई है. मृतक की पहचान अनु कुमार पुत्र किशोरी लाल के तौर पर हुई है. हादसे के बाद उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

जानकारी के अनुसार युवक मेहनत-मजदूरी करता था. गत मंगलवार को वह घर से काम पर निकला था. शाम को वह जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा. बुधवार की सुबह उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर खाई में मिला.

ये भी पढ़ें:  ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला और जिला परिषद चंबा की मतदाता सूची प्रकाशित

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पैर फिसलने से युवक खाई में गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More