होमHimachalगोकशी गैंग का पर्दाफाश, 10 लोग गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर हिमाचल...

गोकशी गैंग का पर्दाफाश, 10 लोग गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर हिमाचल और उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पांवटा साहिब : उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश की सीमा पर गत सोमवार को मिले गोवंश अवशेष के मामले में दोनों राज्यों की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उत्तराखंड पुलिस ने आठ आरोपियों को दबोचा है, जबकि सिरमौर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में मंगलवार शाम उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिला के एसएसपी अजय सिंह और जिला सिरमौर के एसपी निश्चित सिंह नेगी ने संयुक्त पत्रकार वार्ता की. एसएसपी देहरादून अजय सिंह और सिरमौर जिला के एसपी निश्चित सिंह नेगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विकासनगर के समीप ढ़ालीपुर में गोवंश के 13 अवशेष मिले थे, जिन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है.

इसी तरह हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब उपमंडल के मानपुर देवड़ा में भी 9 गोवंश के अवशेष मिले. हिमाचल और उत्तराखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में 10 आरोपियों को दबोचा गया है. घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस ने विकासनगर और सहसपुर थाने के तहत सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो कुछ संदिग्ध लोग देखे गए, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें:  जिस सांप ने डसा, उसी सांप को पकड़कर अपना इलाज करवाने अस्पताल पहुंचा शख्स, मच गया हड़कंप

यह आरोपी अंतरराज्यीय गोतस्कर गिरोह के सदस्य हैं, जो हिमाचल व उत्तराखंड से पशु चुराकर उनकी हत्या कर गोमांस बेच देते थे. साथ ही गोमांस की तस्करी भी दूसरे राज्य में करते थे. उत्तराखंड और हिमाचल में पुलिस ने सांप्रदायिक माहौल न बिगड़े, इसलिए मामले में तत्काल कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

उत्तराखंड में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नौशाद (30) पुत्र इस्लाम, गुलबहार (38) पुत्र शमशेर, नौशाद (35) पुत्र इखलाख, मुशर्रफ उर्फ काला (50) पुत्र अख्तर, समीर (19) पुत्र दिलबाहर, शाहरुख (26) पुत्र इखलाख, सादिक (20) पुत्र जब्बार और तौसीब (21) पुत्र इखलाख सभी निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर, देहरादून के रहने वाले हैं. वहीं, शहनवाज (40) पुत्र स्व. वलीम मोहम्मद निवासी ग्राम मानपुर देवडा, तहसील पांवटा साहिब और इरशाद (60) पुत्र कमरूदीन निवासी ग्राम मानपुर देवडा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान आरोपियों के पास से पशु कटान उपकरण के 3 चापड़, 1 लंबी धारदार खुखरी और 2 लकड़ी के गुटके भी जंगल से बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ें:  सड़क सुरक्षा के लिए 27 पुलिस मोटरसाइकिलों को मुख्यमंत्री ने झंडी दिखाकर किया रवाना

गोकशी के विरोध में पांवटा साहिब में दिनभर प्रदर्शन
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में गोकशी के विरोध में मंगलवार को पूरा दिन कई संस्थानों ने प्रदर्शन किया. पांवटा साहिब के भाजपा विधायक सुखराम चौधरी की अगवाई में स्थानीय एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा. जबकि हिंदू संगठनों ने मांगों पर कार्रवाई को लेकर पांवटा साहिब थाने का घेराव किया.

ज्ञापन में स्पष्ट शब्दों में मांग की गई कि गौ और गोवंश के हत्यारों के खिलाफ जल्द सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. अन्यथा बड़ा आंदोलन होगा. समाजसेवी नाथूराम चौहान ने ऐसी घटनाओं को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. वहीं हिंदू संगठनों ने मंगलवार को भी थाने के बाहर डेरा डाल कर रखा.

ये भी पढ़ें:  विद्यार्थी जीवन में मेहनत और अनुशासन अति आवश्यक : हर्षवर्धन चौहान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More