HomeAccidentकालाअंब के फार्मा उद्योग में दर्दनाक हादसा, सीढ़ियों से गिरकर मैनेजर की...

कालाअंब के फार्मा उद्योग में दर्दनाक हादसा, सीढ़ियों से गिरकर मैनेजर की मौत

मनोज कुमार करीब एक घंटे तक इलाज के लिए तड़पते रहे, जिन्हें बाद में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. सिर पर गहरी चोट आने के कारण उनकी अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई.

कालाअंब|
जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक फार्मा उद्योग में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां त्रिलोकपुर रोड़ पर खैरी में स्थित सिस्टोल फार्मा के मैनेजर की सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत हो गई है. उधर, कालाअंब पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार (45) निवासी बिजनौर (उत्तरप्रदेश) सिरमौर जिले के कालाअंब में उक्त फार्मा उद्योग में मैनेजर पद पर कार्यरत थे. घटना सोमवार दोपहर की है. मैनेजर मनोज कुमार फैक्टरी की ऊपरी मंजिल से सीढ़ियों के माध्यम से नीचे उतर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनका पांव फिसल गया और वह सिर के बल नीचे आ गिरे.

ये भी पढ़ें:  ऑपरेशन नाइट डोमिनेंस: बद्दी पुलिस की कड़ी नाकेबंदी, 1000 से अधिक वाहनों की जांच, कई चालान भी काटे

बताया जा रहा है कि मनोज कुमार करीब एक घंटे तक इलाज के लिए तड़पते रहे, जिन्हें बाद में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. सिर पर गहरी चोट आने के कारण उनकी अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही कालाअंब फार्मा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही कालाअंब थाना से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. उधर, एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ेंः

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 732 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

सिरमौर के नामी शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर पर युवती से छेड़छाड़-किडनैपिंग का आरोप, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

शराब के नशे में धुत्त फायर कर्मी ने मचाया हुड़दंग, शीशे तोड़े, साथी कर्मियों से की गाली गलौच

हिमाचल में मां की ममता फिर शर्मसार, अब यहां मिला 4 महीने के शिशु का भ्रूण

श्री रेणुकाजी-संगड़ाह सड़क पर हादसा, पिकअप-बाइक की टक्कर में 2 घायल, रेफर

मेडिकल कालेज नाहन में एक और चमत्कार ! डॉ. अनिकेता ने फिर बचाई कोमा में गई महिला की जान

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More