HomeBreakingशराब के नशे में धुत्त फायर कर्मी ने मचाया हुड़दंग, शीशे तोड़े,...

शराब के नशे में धुत्त फायर कर्मी ने मचाया हुड़दंग, शीशे तोड़े, साथी कर्मियों से की गाली गलौच

इस पूरे हंगामे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें संबंधित कर्मी शराब के नशे में धुत्त अन्य कर्मचारियों के साथ गाली गलौच करते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में ये भी साफ देखा जा सकता है कि कार्यालय में मौजूद फायर कर्मचारी उक्त कर्मी को समझाने का प्रयास भी कर रहे हैं, लेकिन वह उल्टा गाली गलौच कर रहा है.

नाहन|
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के आदर्श अग्निशमन केंद्र परिसर में रविवार देर रात शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने खूब हुड़दंग मचाया. सरकारी कार्यालय में यह हंगामा देख मौके पर मौजूद लोग भी दंग रह गए.

जानकारी के अनुसार ये व्यक्ति अग्निशमन विभाग का ही कर्मी बताया जा रहा है. नशे में धुत्त इस कर्मी ने न केवल कार्यालय के प्रमुख गेट के दरवाजे पर लगा शीशा तोड़ दिया, बल्कि कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों के साथ काफी गाली गलौच भी की. हंगामा बढ़ता देख इसकी सूचना शहर की गुन्नूघाट पुलिस चौकी व विभागीय अधिकारी को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

ये भी पढ़ें:  डा. आंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी पर नाहन में केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

इस पूरे हंगामे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें संबंधित कर्मी शराब के नशे में धुत्त अन्य कर्मचारियों के साथ गाली गलौच करते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में ये भी साफ देखा जा सकता है कि कार्यालय में मौजूद फायर कर्मचारी उक्त कर्मी को समझाने का प्रयास भी कर रहे हैं, लेकिन वह उल्टा गाली गलौच कर रहा है.

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति पांवटा साहिब अग्निशमन विभाग में ही तैनात है, जो रविवार देर शाम शराब के नशे में अग्निशमन केंद्र नाहन पहुंचा था. हालांकि उक्त कर्मी ने वर्दी नहीं पहनी थी और वह सादे कपड़ों में था. देर रात तक गुन्नूघाट पुलिस टीम अग्निशमन केंद्र में ही मौजूद थी. बताया जा रहा है कि विभाग के कमाडेंट भी मौके पर ही मौजूद थे, जिनके साथ चर्चा कर पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जानकारी जुटा रही थी.

ये भी पढ़ें:  नाहन में फुटबॉल का जलवा! दूसरे दिन कांगड़ा, मंडी और कुल्लू की धमाकेदार जीत, बेहद रोमांचक रहे ये मैच

उधर, गुन्नूघाट पुलिस चौकी के अनुसार मामले को लेकर विभागीय अधिकारी से जानकारी ली जा रही है. मामले की जांच के बाद ही इस संदर्भ में जानकारी साझा की जा सकती है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More