HomeHimachalहिमाचल में अंतरजातीय विवाह पर विवाद, लड़की के पिता हुए बेहोश, घंटों...

हिमाचल में अंतरजातीय विवाह पर विवाद, लड़की के पिता हुए बेहोश, घंटों पुलिस थाने के बाहर बैठे प्रदर्शनकारी

राजगढ़ : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में अंतरजातीय विवाह के बाद विवाद पैदा हो गया है. शुक्रवार को लड़की पक्ष के करीब 200 लोगों ने राजगढ़ थाने का घेराव कर दिया और लड़की को उसके माता-पिता के सामने पेश करने की मांग पर लोग देर शाम तक अड़े रहे. इस प्रदर्शन राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रूमित ठाकुर भी मौजूद रहे.

गौरतलब है कि 3 दिन पहले राजगढ़ क्षेत्र की एक लड़की की गुमशुदगी का मामला सामने आया था. इसकी लड़की पक्ष ने राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस जांच में पता चला कि लड़की ने एक स्थानीय लड़के से विवाह कर लिया है. इसके बाद दोनों जिला मुख्यालय नाहन में पुलिस के समक्ष पेश हुए और सुरक्षा की मांग की.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त, कंडक्टर समेत 2 की गई जान, कई यात्री हादसे में घायल

इसकी जानकारी मिलते ही लड़की के परिजन भड़क गए और थाने का घेराव कर दिया. प्रदर्शन के दौरान लड़की के पिता की तबीयत बिगड़ गई और वे थाने में खड़े-खड़े बेहोश होकर गिर पड़े. उन्हें तत्काल नागरिक अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया. इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा और भड़क गया.

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लड़की मानसिक रूप से परेशान थी और उसके विवाह के पुलिस के दावे पर उन्हें विश्वास नहीं है. सवर्ण समाज के लोगों ने हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से अंतरजातीय विवाह की राशि को बढ़ाकर दो लाख रुपये किए जाने का भी विरोध किया और इस घटना को उसी का परिणाम बताया.

ये भी पढ़ें:  15 अगस्त तक बढ़ी मक्की-धान फसल बीमा की अंतिम तिथि, सिर्फ 48 रुपये प्रति कनाल में मिलेगा ₹60 हजार प्रति हेक्टेयर तक का सुरक्षा कवच

उनका कहना था कि माता पिता को अपनी लड़की से मिलने का अधिकार है और जब तक लड़की को माता-पिता के सामने पेश नहीं किया जाता, वे थाने से नहीं हटेंगे. वहीं, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने मीडिया को बताया कि लड़की मानसिक रूप से बीमार है और लड़के ने उसे बहला-फुसलाकर शादी कर ली है.

उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. ब्राह्मण समाज राजगढ़ के अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने देर शाम को लड़की को परिजनों से मिलवाने की बात को स्वीकार कर लिया है और इसलिए प्रदर्शन वापस लिया जा रहा है. लंबी वार्ता के बाद परिजनों को लड़की से बात करवाने की शर्त पर प्रदर्शन समाप्त हुआ.

ये भी पढ़ें:  किसान समुदाय को पौध रोपण से जोड़ने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित, 50 हजार से अधिक होंगे लाभांवित

उधर, डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं और उनका विवाह कानूनी रूप से हुआ है. लड़की के आग्रह पर जिला मुख्यालय में दोनों को सुरक्षा प्रदान की गई है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More