होमHimachalSirmaurगौवंश को सड़क पर छोड़ना पड़ा भारी, टैग से पकड़े गए तीन...

गौवंश को सड़क पर छोड़ना पड़ा भारी, टैग से पकड़े गए तीन मालिक; कार्रवाई के निर्देश, सात भेजे कोटला बड़ोग

प्रशासन ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका परिषद नाहन को इन तीनों गौवंश मालिकों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अनुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नाहन : शहर को बेसहारा गौवंश की समस्या से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस दौरान सात बेसहारा गौवंश को सिरमौर स्थित कोटला बड़ोग गौशाला में स्थानांतरित किया गया।

एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने कहा कि शहर में बेसहारा गौवंश की समस्या से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन, नगरपालिका परिषद, पशुपालन विभाग, पुलिस प्रशासन तथा संबंधित विभागों ने संयुक्त रूप से एक विशेष अभियान शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा तथा बेसहारा गौवंश को कोटला बड़ोग तथा नालागढ़ स्थित हांडा कुंडी बुल सैंचूरी में भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर इस हालत में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान, पुलिस जांच तेज

उन्होंने बताया कि इन सात गौवशों में तीन टैग लगे पालतु गौवंश भी पाए गए हैं। ऑनलाइन भारत पशुधन पोर्टल पर टैग की जानकारी के अनुसार गौवंश के मालिकों की पहचान रमेश चंद निवासी नौणी का बाग वार्ड नंबर 12, रजत सैणी नौणी का बाग वार्ड नंबर 12 और राज कुमार वार्ड नंबर 13 के रूप में हुई है।

प्रशासन ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका परिषद नाहन को इन तीनों गौवंश मालिकों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अनुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पशुपालकों से आह्वान किया कि वह अपने पशुओं को आवारा न छोड़ें। ये दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। इससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी होती है। ऐसे लोगों के खिलाफ भविष्य में भी कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में SIU नाहन की बड़ी कार्रवाई, 13.680 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किए ये तीन शख्स
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More