HomeAccidentसिरमौर में हादसा, ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी चालक की...

सिरमौर में हादसा, ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में 35 साल के एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है. मृतक की पहचान जगदीश चंद (35) पुत्र तोता राम निवासी ठोंठा जाखल, डाकघर टटियाना, तहसील कमरऊ (शिलाई) के तौर पर हुई है.

जानकारी के अनुसार हादसा बद्रीपुर चौक के समीप उस वक्त पेश आया, जब युवक अपनी ड्यूटी खत्म कर स्कूटी पर घर की ओर जा रहा था. इस बीच वह चौक के पास पहुंचते ही एक ट्रक की चपेट में आ गया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जगदीश चंद अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों ने रोष जताया.

ये भी पढ़ें:  विश्व ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में छाए पच्छाद के यशवंत, देश और प्रदेश का बढ़ाया मान

बताया का रहा है कि मृतक युवक पांवटा साहिब की एक निजी कंपनी में कार्यरत था. इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है. हादसे की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने की है. उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More