HomeCrimeयुवाओं को बर्बाद कर रहा नशा, सिरमौर में 50 दिन के भीतर...

युवाओं को बर्बाद कर रहा नशा, सिरमौर में 50 दिन के भीतर एनडीपीएस के 33 केस, 47 गिरफ्तार

जिला सिरमौर भी बाहरी राज्यों के चिट्टा गिरोह के निशाने पर है. इनके चंगुल में फंसकर युवा बर्बाद हो रहा है. एक के बाद एक चिट्टे में संलिप्त युवाओं की गिरफ्तारी के मामले सामने आ रहे हैं.

नाहन : तीन राज्यों की सीमाओं से सटे जिला सिरमौर में तेजी से अवैध नशे का कारोबार बढ़ रहा है. अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 50 दिन के भीतर सिरमौर पुलिस ने एनडीपीएस में 33 केस दर्ज किए हैं, जिनमें 47 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. इनमें 43 पुरुष व 4 महिलाएं शामिल हैं.

इन मामलों में अब तक पुलिस 125 ग्राम चिट्टा बरामद कर चुकी है. इसके साथ साथ एनडीपीएस के अन्य मामलों में पुलिस ने 14.544 किलोग्राम चरस, 1.035 किलोग्राम अफीम, 13.996 किलोग्राम चूरापोस्त, 2.155 किलोग्राम गांजा, 112 कैप्सूल, 4 शीशियों सहित 92,120 रुपये की नकदी भी बरामद की है.

पुलिस से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जिला पुलिस ने चिट्टे में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की है. 2025 में अब तक जिला पुलिस ने चिट्टे की बरामदगी के अधिकतर मामले नाहन और पांवटा साहिब के शहरी इलाकों में पकड़े हैं. हालांकि, कुछेक मामले अन्य पुलिस थानों के अंतर्गत भी दर्ज हुए हैं.

ये भी पढ़ें:  महिला कर्मी से छेड़छाड़ मामले में आरोपी की बढ़ीं मुश्किलें, वकीलों ने केस लेने से किया इनकार

बाहरी राज्यों के चिट्टा गिरोह के निशाने पर सिरमौर
जिला सिरमौर भी बाहरी राज्यों के चिट्टा गिरोह के निशाने पर है. इनके चंगुल में फंसकर युवा बर्बाद हो रहा है. एक के बाद एक चिट्टे में संलिप्त युवाओं की गिरफ्तारी के मामले सामने आ रहे हैं. पुलिस हरेक मामले में बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज को खंगाल रही है, ताकि चिट्टा तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश कर इस अवैध कारोबार पर शिकंजा कसा जा सके.

बता दें कि जिला सिरमौर की 225 किलोमीटर में से 223 किलोमीटर की सीमा उत्तराखंड और हरियाणा के साथ सटी है, जबकि 2 किलोमीटर का हिस्सा उत्तर प्रदेश को भी छूता है. ये भी एक बड़ी वजह है कि इस जिला में नशे का कारोबार काफी बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 827 ग्राम चरस और 15 लीटर अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार

चिट्टे के सेवन के लिए सीरिंजों का इस्तेमाल
इस वर्ष पकड़े चिट्टे से संबंधित मामलों में यह बात भी सामने आई है कि इसका सेवन करने के लिए सीरिंजों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. इस समयावधि में पुलिस ने आरोपियों के पास से 49 सीरिंज भी बरामद की हैं, जो इस बात की गवाही दे रही है कि चिट्टा सेवन के लिए युवा सीरिंज का प्रयोग कर न केवल अपनी जिंदगी बल्कि शरीर के साथ भी बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं.

अन्य नशीले पदार्थों की भी तस्करी
जिला में चिट्टे के अलावा अन्य नशीले पदार्थों की भी अवैध तरीके से हो रही है. इसमें चरस, गांजा, अफीम, चूरापोस्त, नशीली दवाएं आदि भी शामिल हैं. हालांकि पुलिस हर तरह के नशे पर निरंतर शिकंजा कस रही है, लेकिन यह जिला अंतरराज्यीय सीमा पर सटा है. लिहाजा, यहां नशीले पदार्थों की रोकथाम चुनौतीपूर्ण भी बना है.

ये भी पढ़ें:  रेन शैल्टर में इस हाल में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

जिला पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. चिट्टे की सप्लाई बाहरी राज्यों से हो रही है, जिसकी रोकथाम को लेकर पुलिस योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है. चाहे चिट्टा हो या फिर अन्य कोई भी नशीला पदार्थ, इसकी तस्करी और इसका सेवन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
– योगेश रोल्टा, एएसपी सिरमौर

 

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More