HomeAccidentपांवटा साहिब-कालाअंब एनएच पर हादसा, आपस में टकराए 3 वाहन, 2 चोटिल

पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच पर हादसा, आपस में टकराए 3 वाहन, 2 चोटिल

नाहन: कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर तीन गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई. दुर्घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं. हादसा ढिमकी मंदिर के समीप पेश आया. इस हादसे में कोई जनि नुकसान नहीं हुआ हुआ है।

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब की ओर जा रही एक कार को पीछे से दूसरी कार ने टक्कर मार दी. इस हादसे में पहली कार विपरीत दिशा में मुड़ गई और इसी बीच पांवटा साहिब से नाहन की तरफ आ रही एक अन्य कार से जा टकराई. गनीमत यह रही कि इस हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।  दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के उद्योग में क्रेन पर काम करते वक्त गिरने से ऑपरेटर की दर्दनाक मौत
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More