HomeAccidentनाहन के दोसड़का में हादसे का शिकार हुई बाइक, चालक की गई...

नाहन के दोसड़का में हादसे का शिकार हुई बाइक, चालक की गई जान, दूसरा घायल, पुलिस जांच में जुटी

नाहन : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाइवे-07 पर हुए एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है. मृतक की पहचान संजय कुमार पुत्र शिव नारायण निवासी अंबाला (हरियाणा) के तौर पर हुई है. जबकि, घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. हादसा नाहन के समीपवर्ती क्षेत्र दोसड़का और गोशाला के बीच पेश आया.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कुमार और सुमित कुमार गत वीरवार को त्रिलोकपुर स्थित माता बाला सुंदरी के दर्शनों के लिए आए थे. इसी बीच दोनों बाइक पर नाहन पहुंचे. शुक्रवार सुबह उनकी बाइक दोसड़का के समीप खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

ये भी पढ़ें:  कार से हो रही थी चरस की तस्करी, पुलिस ने नाकेबंदी कर मौके पर धरे ये 2 शख्स

हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया, जहां उपचार के दौरान संजय कुमार ने दम तोड़ दिया. वहीं, सुमित को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया जाएगा. हादसे की सूचना मिलते ही कच्चा टैंक पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची.

एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:  जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 13 दिसंबर को होगी चयन परीक्षा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More