HomeCrime3 किलोग्राम गांजे की खेप के साथ 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, ऐसे...

3 किलोग्राम गांजे की खेप के साथ 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

बीबीएन : हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी ने 35 साल के एक व्यक्ति को 3 किलोग्राम गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार पुलिस जिला बद्दी ने थाना बरोटीवाला के अंतर्गत हिमुडा कालोनी के समीप बग्गुवाला रोड़ के पास यातायात चैकिंग के लिए नाका लगाया था. इस दौरान पैदल आ रहा एक व्यक्ति यातायात नाके को देखकर घबरा कर भागने लगा. शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया और काबू कर लिया.

आरोपी के पास एक कैरी बैग था, जिसकी तलाशी लेने पर 3 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया. लिहाजा, पुलिस ने धारा 20-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र रोतास सिह निवासी गांव मनकूआ, डाकघर शेरपुर ऐत माधपुर, तहसील कांठ, जिला मुरादाबाद (उत्तरप्रदेश) के तौर पर हुई है.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस शूटिंग क्लब के इन 4 निशानेबाजों ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, दिल्ली और भोपाल में शानदार प्रदर्शन

मामले की पुष्टि एसपी बद्दी विनोद धीमान ने की है. उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है. आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जांच की जा रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More