HomeHimachalSirmaurदुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, पुलिस ने दबिश देकर दबोचा...

दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, पुलिस ने दबिश देकर दबोचा ये शख्स

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 4 लीटर नाजायज शराब बरामद की है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 4 लीटर नाजायज शराब बरामद की है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पुरुवाला की टीम गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि अमर सिंह निवासी डांडीवाला, तहसील पांवटा साहिब, सिंघपुरा के समीप मुर्गीदाना फैक्ट्री खोडोवाला खाला के पास स्थित परचून की दुकान में अवैध शराब रखता है और उसकी बिक्री करता है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4 लीटर नाजायज शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  HPSCB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: कल शाम से बंद रहेंगी ATM, UPI, नेट बैंकिंग समेत अधिकांश सेवाएं
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More