HomeHimachalSirmaurनाहन में वरिष्ठ जनों के साथ बैंक सेवाओं और लाभों पर मंथन,...

नाहन में वरिष्ठ जनों के साथ बैंक सेवाओं और लाभों पर मंथन, राज्य सहकारी बैंक ने की ग्राहक सेवा अवलोकन कमेटी की बैठक

नाहन : हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की नाहन शाखा के प्रबंधक योगेश गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को शहर के वरिष्ठजनों के साथ ग्राहक सेवा अवलोकन कमेटी की बैठक आयोजित हुई. इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित सेवाओं और अन्य ग्राहक लाभों पर मंथन किया गया.

बैठक में वरिष्ठजनों ने बैंक शाखा की सेवाओं में कुछ सुधार हेतु सुझाव भी दिए. वरिष्ठ नागरिकों ने बैंक शाखा के आधारभूत ढांचे का नवीनीकरण करने, बैंक में खाली पदों पर कर्मचारियों की तैनाती करने सहित ग्राहकों को बैंक के भीतर लेन-देन के दौरान पेश आने वाली कई तरह की समस्याओं को दूर करने की मांग की. इसके साथ-साथ वरिष्ठजनों ने एटीएम, यूपीआई, गूगल पे व अन्य ऑनलाइन सुविधाओं जैसे हिमपैसा को और अधिक सुदृढ़ करने की भी मांग उठाई.

ये भी पढ़ें:  "ए ग्रेड" धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,389 रुपये प्रति क्विंटल तय

इस मौके पर जीएस सैनी, देशराज शर्मा, एएस चौहान, ओम प्रकाश चौहान, प्रमोद चौहान, अनिल कौशिक, केएस पुंडीर, एमएस पुंडीर, डीएस ठाकुर, शमशाद खान, हरिओम, आरएस चौहान व अम्बरीश कुमार आदि मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More