हरिपुरधार बस हादसा : बस के साथ नीचे चली गई थी मैं, फिर मां के पास पहुंची, 10 वर्षीय दिव्यांशी की आपबीती

बस कैसे गिरी पता ही नहीं चला। उसे हादसे में ज्यादा चोट नहीं आई है। उसने बताया कि वह बस के साथ नीचे गई।

0

सोलन : हरिपुरधार बस हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस बस हादसे में घायल जिला शिमला के कुफरी की 10 वर्षीय बच्ची दिव्यांशी ने बताया कि वह अपनी ननिहाल हरिपुरधार जा रही थी। इस बीच बस अचानक खाई में जा गिरी। बस कैसे गिरी पता ही नहीं चला। उसे हादसे में ज्यादा चोट नहीं आई है। उसने बताया कि वह बस के साथ नीचे गई। जैसे ही बस रुकी, तो उसने देखा कि वह ठीक है। फिर वह अपनी मां के पास गई। तब तक कई लोग घायलों को बचाने के लिए आ गए थे।

RTO Add

घायलों का कुशलक्षेम लेने सोलन पहुंचे विनय कुमार
हरिपुरधार बस हादसे में सोलन रेफर किए गए घायलों का कुशलक्षेम लेने के लिए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार रात करीब साढ़े 10 बजे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी घायलों का हाल जाना। अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों से उपचाराधीन घायलों के बारे में जानकारी हासिल की। सोलन में 15 घायलों को रेफर किया गया है, जिनमें से 2 लोग आईजीएमसी शिमला रेफर हुए हैं। इस दौरान अनुराग शर्मा, सोलन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष बरमानी सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  ददाहू में गिरि नदी के किनारे जुआ खेल रहे थे ये लोग, फिर अचानक आ गई पुलिस

विधायक रीना कश्यप ने जाना कुशलक्षेम
सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंच पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने हरिपुरधार में हुई बस दुर्घटना के घायल यात्रियों का कुशलक्षेम जाना। विधायक ने कहा कि दुख की इस मुश्किल घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। इस घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें। उन्होंने घायलों के अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

विधायक बलवीर ने किया घटनास्थल का दौरा
चौपाल कुपवी के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने हरिपुरधार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का हाल-चाल जाना और घटनास्थल का दौरा किया।

ये भी पढ़ें:  ITBP के सहयोग से प्रदेश में सीमा पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री

हिमाचल किसान सभा ने हादसे पर जताया दुख
हिमाचल किसान सभा ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। किसान सभा सिरमौर के अध्यक्ष सतपाल मान, महासचिव राजेंद्र ठाकुर, जीवन सिंह, राम सिंह वालिया, जगदीश पुंडीर, नैन सिंह, गुरविंदर सिंह ने सरकार से मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा व घायलों के उचित उपचार और इस दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि तंग और बदहाल सड़कें भी सिरमौर में दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। सरकार जिला की सड़कों को सुधारने और सड़कों पर पैराफिट बनाने का कार्य भी करे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

ये भी पढ़ें:  Hydro Power Projects: 22 नई जल विद्युत परियोजनाओं के आवंटन को प्रस्ताव आमंत्रित