HomeHimachalSolanकमरे में मृत मिला 20 वर्षीय युवक, बाजू पर मिले खरोंच के...

कमरे में मृत मिला 20 वर्षीय युवक, बाजू पर मिले खरोंच के निशान; विसरा जांच के लिए भेजा

पुलिस ने कमरे की जांच की, लेकिन वहां से कोई भी सुसाइड नोट या अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित करने के बाद सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए विसरा (Viscera) को रासायनिक परीक्षण के लिए राज्य न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला जुन्गा भेज दिया है।

सोलन : जिला सोलन के परवाणू में 20 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस को ईएसआई परवाणू से सूचना मिली कि एक युवक ब्रॉट डेड अस्पताल लाया गया है।

मृतक की पहचान सूजल जमवाल पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव देलड़, तहसील लडभड़ोल, जिला मंडी, हाल निवास एलआईजी 106 सैक्टर 4 परवाणू, तहसील कसौली, जिला सोलन के रूप में हुई है, जो सैक्टर-4 स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। ये युवक कंपनी द्वारा दिए गए फ्लैट में अपने एक साथी के साथ रहता था।

सूचना मिलते ही परवाणू थाना की पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां मृतक के शव का गहनता से निरीक्षण किया गया। पाया गया कि मृतक के मुंह और नाक से पीली झाग निकल रही थी। साथ ही उसकी बांई बाजू पर हल्के-हल्के बारीक खरोंच/कट के निशान भी थे। हालांकि, शरीर के अन्य किसी हिस्से पर कोई गंभीर चोट नहीं थी।

ये भी पढ़ें:  चंबा में विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

पुलिस जांच के दौरान मृतक के रूममेट ने बताया कि जब वह ढाबे से खाना खाने के बाद कूड़ा लेने के लिए कमरे में गया तो उसने सूजल को बिस्तर पर बेसुध पाया और अन्य लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कमरे की जांच की, लेकिन वहां से कोई भी सुसाइड नोट या अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित करने के बाद सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए विसरा (Viscera) को रासायनिक परीक्षण के लिए राज्य न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला जुन्गा भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक की जांच में मृतक के परिजनों या अन्य लोगों ने किसी भी प्रकार का कोई शक जाहिर नहीं किया है। फिर भी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  2384 केंद्रों पर होंगी 10वीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाएं, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की अधिसूचना
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More