HomeAccidentकिन्नौर में भूस्खलन : वांगतू में वाहनों पर गिरी चट्टानें, 6 लोग...

किन्नौर में भूस्खलन : वांगतू में वाहनों पर गिरी चट्टानें, 6 लोग घायल

यह संवेदनशील क्षेत्र लगातार खतरे का सबब बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से इस मार्ग पर यात्रा करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है।

किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार देर रात वांगतू के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में चट्टानें गिरने से छह वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान छह लोग भी घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क अवरुद्ध थी, जिसकी वजह से कई ट्रक चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करके मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे थे।

रात करीब 10 बजे जब वे इंतजार कर रहे थे, तभी पहाड़ी से अचानक भारी भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में नीचे खड़े छह ट्रक आ गए। इस हादसे में एक टैंकर चालक और उत्तर प्रदेश के पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को तुरंत छोलटू स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर से अखिलेश का तंज, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ बन सकती है तो ‘सनातन सड़क योजना’ क्यों नहीं?

इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर भाग निकलने में कामयाब रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

यह वही जगह है जहां एक दिन पहले भी भूस्खलन हुआ था, जिसमें पांच वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में यात्रा करना बेहद खतरनाक हो गया है, और प्रशासन को इस संवेदनशील मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:  नलवाड़ी मेला– 2026 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 2, 3 व 5 को ओपन ऑडिशन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More