HomeHimachalSirmaurकार्यशील हुई नाहन नगर परिषद, शपथ समारोह के बाद कांग्रेस-भाजपा ने साथ...

कार्यशील हुई नाहन नगर परिषद, शपथ समारोह के बाद कांग्रेस-भाजपा ने साथ मिलकर दिया विकास का संदेश

ढाई महीने के लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को नगर परिषद नाहन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह नगर परिषद सभागार में आयोजित किया गया।

नाहन : ढाई महीने के लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को नगर परिषद नाहन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह नगर परिषद सभागार में आयोजित किया गया।

स्थानीय विधायक अजय सोलंकी की मौजूदगी में एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष उपमा धीमान और भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद विधायक अजय सोलंकी ने पहले उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा और उसके बाद अध्यक्ष उपमा धीमान के कक्ष में पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किए और दोनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में राजनीतिक विचारधारा नहीं, बल्कि शहर का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता होगा।

ये भी पढ़ें:  श्रावण संक्रांति पर भक्तिमय हुआ सिरमौर, रेणुकाजी में हवन-यज्ञ, जिलाभर में देवी-देवताओं के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

कहा, नाहन सभी का शहर है और अब समय राजनीतिक मतभेदों को पीछे छोड़कर इसे फिर से “नगीना शहर” की पहचान दिलाने का है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार और अपने स्तर पर नगर परिषद को बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के हरसंभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि शहर के सौंदर्यीकरण, आधारभूत ढांचे के विकास और लंबित योजनाओं को गति मिल सके। उन्होंने नगर परिषद की पहली हाउस बैठक जल्द बुलाकर लंबित विकास कार्यों को गति देने का आग्रह किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपमा धीमान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पूरे नगर परिषद बोर्ड और सभी पार्षदों को साथ लेकर स्वच्छ, व्यवस्थित और विकसित नाहन का निर्माण करना होगी। उन्होंने नियमित सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों के सुदृढ़ीकरण, महिला शौचालयों के निर्माण, अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई, नगर परिषद की आय बढ़ाने और सीमित संसाधनों के बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया।

ये भी पढ़ें:  धौलाकुआं में माजरा पुलिस का एक्शन, दो लावारिस वाहनों से 564 बोतल अवैध शराब बरामद, आरोपियों की तलाश तेज

वहीं, उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा ने कहा कि शहर के विकास में राजनीतिक द्वेष का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। सभी पार्षदों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने वाल्मीकि नगर से यशवंत विहार तक शहर के प्रवेश मार्ग को योजनाबद्ध तरीके से विकसित और सुंदर बनाने की बात कही।

इस अवसर पर पार्षद कपिल गर्ग, नरेंद्र तोमर, राकेश गर्ग, वसीम खान, संजय चौहान, सीमा अत्री, कौशल्या सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  पैरा लीगल वॉलंटियर बनने को 28 जुलाई तक करें आवेदन, मैट्रिक पास के लिए भी मौका!
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More