HomeHimachalMandiहिमाचल में बड़ा हादसा, 2 परिवारों के 7 सदस्यों की मौत, मलबे...

हिमाचल में बड़ा हादसा, 2 परिवारों के 7 सदस्यों की मौत, मलबे के नीचे मची चीख पुकार

यह हादसा सुंदरनगर के जंगमबाग गांव में हुआ, जहां पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण दो मकान पूरी तरह से ढह गए और एक तीसरा मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत चांबी में एक हृदय विदारक घटना सामने आई। यहां भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 के शव मंगलवार रात को ही निकाल लिए गए थे। बुधवार को भी चार और शव बरामद किए गए।

इस त्रासदी में एक ही परिवार के चार सदस्यों की भी जान चली गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। यह हादसा सुंदरनगर के जंगमबाग गांव में हुआ, जहां पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण दो मकान पूरी तरह से ढह गए और एक तीसरा मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें:  बहुचर्चित गुड़िया केस से जुड़े मामले में बड़ा फैसला, पूर्व आईजी सहित 8 पुलिस कर्मी दोषी करार

मलबे में दो स्कूटी और एक टाटा सूमो भी दब गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद करीब एक घंटे तक मलबे के नीचे से चीख-पुकार सुनाई देती रही, जो कुछ देर बाद शांत हो गई, जिससे बचाव कार्यों में लगे लोगों और स्थानीय निवासियों की उम्मीदें टूट गईं।

घटना की सूचना मिलते ही जिला और उपमंडल प्रशासन तुरंत हरकत में आया। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी के नेतृत्व में टीमों ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।

इस दौरान डीसी अपूर्व देवगन और एसपी साक्षी वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पूरी रात चले बचाव अभियान के बाद सभी सात शवों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया।

ये भी पढ़ें:  स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ मामले में लेक्चरर बर्खास्त, हिमाचल शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन

मृतकों की पहचान गांव जंगमबाग के गुरप्रीत सिंह (35), उनकी पत्नी भारती (30), बेटी किरत (3) और मां सुरेन्द्र कौर (56), शांति देवी (70), डढयाल गांव के ओम प्रकाश (64) और खतरवाड़ गांव के राहुल (25) के रूप में हुई है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मंडी जिला के सुंदरनगर में पहाड़ के दरकने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। जिला प्रशासन से इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।”

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दो अलग-अलग सड़क हादसे, तीन घायल, पुलिस ने दर्ज किए केस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More