हिमाचल के कोटखाई में बड़ा हादसा : गहरी खाई में पिकअप गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायल हुए लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

0
accident

शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के कोटखाई में बड़ा सड़क हादसा पेश आया है, जहां पांच लोगों की माैत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार कोटखाई उपमंडल के रामनगर क्षेत्र में पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में चार लोगों की माैके पर ही माैत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। दो लोग घायल हैं।

यह हादसा कोटखाई रामनगर के खोला कैंची के पास हुआ। गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे। मृतकों में जोगिंदर सिंह पुत्र बालक राम निवासी खोला गांव और तीन नेपाली मूल के नागरिक शामिल हैं। फिलहाल, हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें:  स्टेट हॉस्टल बिलासपुर बना महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप-2025 का विजेता, राजपुरा को 23 अंकों से हराया

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायल हुए लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने घायल व्यक्तियों को उत्कृष्ट चिकित्सा प्रदान करने के निर्देश दिए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

ये भी पढ़ें:  3 दोषियों को 3-3 साल का कठोर कारावास, पांवटा साहिब की अदालत ने सुनाई सजा

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।