HomeHimachalबर्फबारी के बीच सीएम सुक्खू के निर्देश: प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर...

बर्फबारी के बीच सीएम सुक्खू के निर्देश: प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर कार्य करे प्रशासन, जरूरी सेवाएं करें बहाल

सीएम सुक्खू ने प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत और जलापूर्ति योजनाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे जरूरतमंद लोगों को आवश्यक मदद प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बर्फबारी के दृष्टिगत जनजीवन को सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के कारण कुछ क्षेत्रों में प्रभावित आवश्यक सेवाओं को तुरंत बहाल किया जाए। अस्पताल और अन्य जरूरी जन सेवाओं को प्रदान करने वाले संस्थानों के मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर यातायात के लिए बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि बाधित सड़कों को बहाल करने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मी और मशीनरी तैनात की जाए, ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें:  पीएम श्री विद्यालयों में पहुंचे संयुक्त सचिव संदीप कदम, बच्चों से किया संवाद, जांची व्यवस्थाएं

सीएम सुक्खू ने प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत और जलापूर्ति योजनाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे जरूरतमंद लोगों को आवश्यक मदद प्रदान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम व विभाग को बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्नों की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सक्रिय रूप से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान-बागवानों को वर्षा और बर्फबारी होने से राहत मिली है और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। उन्होंने पर्यटकों का हिमाचल में स्वागत करते हुए कहा कि बर्फबारी से पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पर्यावरण पर भी निरंतर प्रभाव पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने जलवायु परिवर्तन के कारणों के अध्ययन के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं ताकि नीतियों और कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर आवश्यक प्रावधानों का समावेश किया जा सके।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More