Home Accident सिंचाई टैंक में गिरने से व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों...

सिंचाई टैंक में गिरने से व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

राजगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल राजगढ़ में पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

0

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल की हाब्बन पंचायत में खेत के किनारे पानी से भरे सिंचाई टैंक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी हाब्बन मडेची, तहसील राजगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार सुनील शनिवार रात के वक्त टैंक में गिर गया। इस दौरान किसी को हादसे का पता नहीं चला। सुबह जब शव पानी के ऊपर आया तो इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। ग्रामीण हरीश कुमार ने रविवार सुबह सिंचाई टैंक में शव देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मौजूदगी में शव को पानी से बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें:  बद्दी पुलिस का 'ऑपरेशन गन डाउन' जारी, सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन पड़ रहा भारी

राजगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल राजगढ़ में पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। उधर एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने सिंचाई टैंक में गिरने से व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।