HomeAccidentसिरमौर में भीषण अग्निकांड: 5 लोगों के जिंदा जलने की आशंका,...

सिरमौर में भीषण अग्निकांड: 5 लोगों के जिंदा जलने की आशंका, एसडीएम समेत बचाव दल मौके के लिए रवाना

हताहत हुए लोगों में बच्चे भी शामिल बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम संगड़ाह घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस और बचाव दल की टीमें भी रवाना हुई हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

नौहराधार : जिला सिरमौर की श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार इलाके में हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां भीषण अग्निकांड में 5 से 6 लोगों के जिंदा जलने की आशंका है। घटना घंडूरी पंचायत के तेलांगना गांव में पेश आई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

हताहत हुए लोगों में बच्चे भी शामिल बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम संगड़ाह घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस और बचाव दल की टीमें भी रवाना हुई हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि चौपाल क्षेत्र के लोकेंद्र सिंह अपने परिवार सहित ससुराल आए हुए थे। जहां उनका परिवार रात को हुए भीषण अग्निकांड की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना प्रशासन को तड़के मिली। फिलहाल प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन : दिल्ली गेट के पास एचआरटीसी बस और बाइक की टक्कर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More