HomeHimachalHamirpurनादौन अस्पताल में गठिया के रोगियों की जांच करेंगे एम्स के विशेषज्ञ...

नादौन अस्पताल में गठिया के रोगियों की जांच करेंगे एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर, इस दिन लगेगा शिविर

एसडीएम एवं रेडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई के अध्यक्ष निशांत शर्मा ने नादौन के खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे 8 मार्च को नादौन अस्पताल में आयोजित होने वाले शिविर के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करें।

नादौन : रेडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई 8 मार्च को स्वास्थ्य विभाग और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के क्लिनिकल इम्युनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी विभाग के सहयोग से नागरिक अस्पताल नादौन में आर्थराइटिस (गठिया रोग) के रोगियों के लिए जांच एवं जागरुकता शिविर आयोजित करने जा रही है।

एसडीएम एवं रेडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई के अध्यक्ष निशांत शर्मा ने नादौन के खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे 8 मार्च को नादौन अस्पताल में आयोजित होने वाले शिविर के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करें। साथ ही एम्स बिलासपुर से आने वाली विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को हरसंभव सहयोग प्रदान करें। एसडीएम ने क्षेत्रवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील भी की है।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह में पैदल जा रहे युवक से मिली 60 ग्राम चरस, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More