HomeHimachalSirmaurराजगढ़ के 'रोवर्स' ने लहराया परचम, मंडी के रिवालसर में पास किया...

राजगढ़ के ‘रोवर्स’ ने लहराया परचम, मंडी के रिवालसर में पास किया ‘निपुण’ प्रशिक्षण का कड़ा इम्तिहान

इन रोवर्स ने पांच दिन चले कठोर प्रशिक्षण के दौरान ट्रैकिंग, हस्तकौशल, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और जीवन कौशल जैसे महत्वपूर्ण और जीवनोपयोगी विषयों में गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण उनकी मानसिक और शारीरिक क्षमताओं की कड़ी परीक्षा थी, जिसे उन्होंने शानदार तरीके से उत्तीर्ण किया।

राजगढ़ : राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के होनहार छात्रों ने एक बार फिर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। मंडी के मनोरम स्थल रिवालसर में आयोजित राज्य स्तरीय ‘निपुण टेस्टिंग कैंप’ में महाविद्यालय के तीन रोवर्स ने न केवल भाग लिया, बल्कि कड़ा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर ‘निपुण’ का तमगा हासिल किया है।

9 से 13 अक्टूबर तक चले इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन भारत स्काउट एवं गाइड्स राजकीय प्रशिक्षण केंद्र रिवालसर द्वारा किया गया था। महाविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र अंतरिक्ष और पीयूष और बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्जवल ने इस कैंप में हिस्सा लिया।

इन रोवर्स ने पांच दिन चले कठोर प्रशिक्षण के दौरान ट्रैकिंग, हस्तकौशल, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और जीवन कौशल जैसे महत्वपूर्ण और जीवनोपयोगी विषयों में गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण उनकी मानसिक और शारीरिक क्षमताओं की कड़ी परीक्षा थी, जिसे उन्होंने शानदार तरीके से उत्तीर्ण किया।

ये भी पढ़ें:  चीन में एस्ट्रोनॉमी वैज्ञानिक बनीं हिमाचल की ये बेटी, गांव से तय किया ग्लोबल मंच का सफर

महाविद्यालय के रोवर यूनिट प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए बताया कि तीनों रोवर्स ने सफलतापूर्वक ‘निपुण प्रशिक्षण’ उत्तीर्ण कर महाविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

इस शानदार सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र वर्मा ने पूरी रोवर्स और रेंजर्स यूनिट को बधाई दी है। उन्होंने छात्रों के इस जज्बे की सराहना करते हुए भविष्य में भी उन्हें ऐसी साहसिक और रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में मिला वेस्ट बंगाल से लापता ये व्यक्ति, हजारों किलोमीटर दूर परिवार तक ऐसे पहुंची पुलिस, जानें पूरा मामला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More