Home Accident कार की डिग्गी से सामान निकाल रहे पटवारी को ट्रक ने रौंदा,...

कार की डिग्गी से सामान निकाल रहे पटवारी को ट्रक ने रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र सिंह की मौत पर सिरमौर पटवारी संघ ने गहरा दुख जताया है।

0

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर धौलाकुआं में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में पटवारी की जान चली गई। कार से सामान उतार रहे पटवारी को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पटवारी को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  बागवानी विशेषज्ञों ने बताए फूलों व फलों की खेती के तौर तरीके, ड्रोन उड़ाकर सिखाया कीटनाशक छिड़काव

हादसे के समय पटवारी वीरेंद्र सिंह (40) पुत्र गुमान सिंह निवासी कोडगा चांदनी, जिला सिरमौर धौलाकुआं में अपनी निजी कार (HP17J4466) की डिग्गी खोलकर सामान निकाल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र सिंह की मौत पर सिरमौर पटवारी संघ ने गहरा दुख जताया है।

उधर, एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने भी घटना को दुखद बताया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर वीरवार को परिजनों को सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  बाड़थल मधाना स्कूल में दो दिन से कोई प्रवक्ता नहीं, गुस्साए अभिभावकों ने खोला मोर्चा