HomeAccidentनारग बाजार में बेकाबू हुई पिकअप, पहले कार को टक्कर मारी, फिर...

नारग बाजार में बेकाबू हुई पिकअप, पहले कार को टक्कर मारी, फिर आगे जाकर खाई में लुढ़की

पच्छाद पुलिस थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

सराहां : जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के नारग बाजार में एक बेकाबू पिकअप ने दुकान के बाहर खड़ी नैनो कार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद जैसे ही चालक मौके से फरार हो रहा था तो आगे जाकर पिकअप खाई में जा गिरी। घटना मंगलवार रात की है।

पुलिस थाना पच्छाद को सौंपी शिकायत में अनीता देवी पत्नी जगमोहन सिंह निवासी गांव लगांह (नारग) ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे के आसपास एक पिकअप नंबर एसपी16- 6370 मढीघाट से नारग की ओर जा रही थी। इस बीच पिकअप ने दुकान के आगे खड़ी नैनो कार एचपी16-6990 को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार को नुकसान हुआ है। टक्कर लगते ही बिजली का पोल भी सड़क पर गिर गया।

ये भी पढ़ें:  भूर्शिंग मंदिर कमेटी का पुनर्गठन, मदन मोहन अत्री फिर बने अध्यक्ष

इस बीच चालक बिजली के गिरे हुए पोल पर पिकअप चढ़ाकर आगे नारग की ओर ले गया और थोड़ा आगे जाकर पैराफिट को टक्कर मारकर गाड़ी को नीचे लुढ़का दिया। चालक की पहचान संतोष भंडारी गांव किगरेट सपेरा बस्ती, मजुरी, तहसील सैलाकुई, जिला देहरादून (उतराखंड) के रूप में हुई है। जबकि उसके साथ अजय भंडारी बैठा था। उधर, पच्छाद पुलिस ने चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  ददाहू में गिरि नदी में डूबी 13 माह की मासूम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More