होमHimachalKulluहिमाचल में सड़क पर पलटी HRTC बस, चालक-परिचालक समेत 6 घायल, मची...

हिमाचल में सड़क पर पलटी HRTC बस, चालक-परिचालक समेत 6 घायल, मची अफरा-तफरी, टला बड़ा हादसा

हादसे के दौरान क्रैश बैरियर बस की बॉडी के भीतर घुस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में शनिवार सुबह मनाली से पठानकोट जा रही एचआरटीसी (HRTC) की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा बाशिंग के समीप पेश आया।

दुर्घटना में चालक-परिचालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया। हादसा सुबह करीब 6 बजे पुलिस लाइन बाशिंग के समीप हुआ।

बताया जा रहा है कि बस मनाली से पठानकोट की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाशिंग के पास मोड़ काटते वक्त बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर पर पलट गई।

हादसे के दौरान क्रैश बैरियर बस की बॉडी के भीतर घुस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें:  रक्षाबंधन के दिन पहाड़ी से टकराई HRTC बस, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, 60 से अधिक यात्री थे सवार

बस में चार यात्री, चालक और परिचालक सवार थे। हादसे में चालक मनमोहन सिंह (42) पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी गांव बुहट, चुवाड़ी समेत पांच लोगों को चोटें आई हैं। परिचालक प्रवीण (46) पुत्र लाभ सिंह निवासी गांव खन्नी, नूरपुर को भी हल्की चोटें लगी हैं।

घायलों में श्याम लाल (45) पुत्र लाला राम निवासी बास्कोला कटरेन, कुल्लू, किशन थापा (42) निवासी बंदरोल, कुल्लू, छाया देवी (25) पत्नी राकेश कुमार निवासी गांव कुठैड़, पठानकोट और राकेश कुमार (31) पुत्र सरदारी लाल निवासी कुठैड़, पठानकोट शामिल हैं।

सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बस सड़क पर किन परिस्थितियों में पलटी, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : जेल में बंद पति को चिट्टा देने पहुंच गई पत्नी, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

एसपी कुल्लू अभिषेक सेकर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी की बस सुबह मनाली से पठानकोट की ओर जा रही थी। बाशिंग में मोड काटते समय बस का नियंत्रण खो गया और बस सड़क किनारे जा गिरी।

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए ढालपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुल्लू पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  ब्राह्मण सभा नाहन के अध्यक्ष एवं दिवंगत मंत्री श्यामा शर्मा के बड़े भाई सुखदेव शर्मा का निधन, शहर में शोक की लहर
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More