HomeHimachalSolanट्रांस हिमालय की जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन पर सोलन में 'हैकाथॉन'

ट्रांस हिमालय की जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन पर सोलन में ‘हैकाथॉन’

तकनीकी सत्रों के दौरान सभी प्रतिभागी टीमों ने हैकाथॉन के केंद्रीय विषय पर अपने निष्कर्षों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

सोलन : भारतीय प्राणी सर्वेक्षण विभाग (जेडएसआई) के 110 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ट्रांस- हिमालय की जैव विविधता संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन 110- घंटे की हैकाथॉन का आयोजन किया गया।

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (हाई अल्टीट्यूट) क्षेत्रीय केंद्र सोलन की ओर से पाइनवुड होटल बड़ोग में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि डॉ. जेएम जुल्का, प्रोफेसर और निदेशक (योजना), शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन ने किया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एचएस बनयाल, एसोसिएट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला रहे। भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (हाई अल्टीट्यूट) क्षेत्रीय केंद्र सोलन की प्रभारी अधिकारी डॉ. अवतार कौर सिद्धू ने अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सभी गणमान्य व्यक्तियों, प्रतिभागियों, उपस्थित लोगों और सम्मानित निर्णायक मंडल का स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें:  पत्नी की बीमारी और बैंक लोन के तनाव में आकर उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान

14 टीमों ने लिया भाग
हैकाथॉन में 14 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से प्रत्येक में अधिकतम तीन सदस्य थे। इन टीमों में लद्दाख, कारगिल, राजौरी, दिल्ली, कोलकाता, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे व्यापक भौगोलिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व रहा। इन टीमों ने विशेषज्ञता का एक समृद्ध मिश्रण प्रदर्शित किया, जिसमें संकाय सदस्यों और अनुभवी शोधकर्ताओं से लेकर विभिन्न विषयों के मेधावी छात्र शामिल थे।

इस कार्यक्रम में मुख्य प्रतियोगियों के अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शूलिनी विश्वविद्यालय, डॉ. वाईएस परमार बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय और इंटरनल विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों से 150 से अधिक शिक्षाविद, रिसर्च स्कॉलर और सभी स्तरों के छात्रों (पीएचडी, स्नातकोत्तर और स्नातक) ने भी भाग लिया।

ये भी पढ़ें:  नेचर पार्क के पास SIU ने चिट्टे के साथ दबोचा युवक, गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

तकनीकी सत्र में एक टीम को दिए 30 मिनट
हैकाथॉन के उच्च अकादमिक और पर्यावरणीय महत्व, व्यापक प्रचार के साथ मिलकर इसमें भाग लेने के इच्छुक कई प्रतिभागियों ने जबरदस्त रुचि दिखाई। तकनीकी सत्रों के दौरान सभी प्रतिभागी टीमों ने हैकाथॉन के केंद्रीय विषय पर अपने निष्कर्षों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

ऑडियो-विजुअल विज्ञापनों का उपयोग करते हुए प्रत्येक टीम को 30 मिनट का निर्धारित समय तय गया था, जिससे प्रत्येक प्रतिभागी को अपने इनोवेटिव विचारों को व्यक्त करने का अवसर मिला।

ये कार्यक्रम ट्रांस-हिमालय क्षेत्र में जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों और नवीन दृष्टिकोणों की एक विस्तृत श्रृंखला को उजागर करते हैं, ताकि वातावरण में पारिस्थितिक संतुलन बनाया जा सके। ट्रांस-हिमालयी क्षेत्र में गिद्धों की आबादी के लिए विशिष्ट चुनौतियां और संभावनाओं पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चरस और प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप के साथ दो धरे, अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई

अक्सर अनदेखी की जाने वाली प्रजातियों की रक्षा के लिए सामुदायिक और पारिस्थितिक रणनीतियां लद्दाख क्षेत्र में जैव विविधता की सुरक्षा के लिए पारंपरिक और तकनीकी दृष्टिकोणों पर जोर दिया गया। ट्रांस-हिमालय में एविस और स्तनधारियों की लुप्तप्राय और स्थानिक प्रजातियों पर ध्यान केंद्रित करने पर चर्चा हुई।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More