HomeHimachalSirmaurमहिला हिंसा, सरकारी बसों के रूट बंद करने पर भड़की जनवादी महिला...

महिला हिंसा, सरकारी बसों के रूट बंद करने पर भड़की जनवादी महिला समिति, 8 जुलाई को होगा अधिवेशन

समिति की पूर्व राज्याध्यक्ष संतोष कपूर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के दामों में की गई बढ़ोतरी पर भी रोष व्यक्त किया गया।

नाहन : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की लोकल कमेटी ने मंगलवार को ददाहू में आयोजित बैठक में बढ़ती महिला हिंसा पर चिंता व्यक्त की।

इसके साथ साथ बैठक में बढ़ती महंगाई, बस किराया बढ़ोतरी, सरकारी बसों के रूटों को बंद करने और स्वास्थ्य सुविधाओं में सेवाकर चार्जों पर भी आक्रोश जताया।

समिति की पूर्व राज्याध्यक्ष संतोष कपूर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के दामों में की गई बढ़ोतरी पर भी रोष व्यक्त किया गया।

इस दौरान बैठक में आगामी 8 जुलाई को ददाहू में स्थानीय मुद्दों पर अधिवेशन आयोजित करने का फैसला लिया गया, जिसमें नशे की समस्या, स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने पर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  दोस्ती हो तो ऐसी: सिरमौर के इन युवाओं ने अपने दोस्त के जन्मदिन पर रक्तदान कर बदला जश्न का अंदाज

इसके अलावा अधिवेशन में ददाहू में खंड विकास कार्यालय खोलने, श्री रेणुकाजी डैम और अन्य भूमि अधिग्रहण क्षेत्रों में जमीनों की मुआवजा राशि और ससुराल की जमीनों में काम करने वाली महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा की जाएगी।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, जिला सचिव अमिता चौहान, कुब्जा देवी लोकल कमेटी अध्यक्ष, सचिव बसंती, अंजू बाला, किरण, सिमरन और कमला आदि मौजूद रहीं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More