HomeAccidentसड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से दूसरी गाड़ी ने मारी जोरदार...

सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से दूसरी गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, टकराने के बाद बोनट पर पलटी

हादसा शहर के वाल्मीकि नगर के समीप एनएच पर नीलकंठ सर्विस स्टेशन वाले मोड़ से आगे सामने आया.

नाहन|
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पार्क गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टकराने के बाद सड़क किनारे पार्क गाड़ी टक्कर मारने वाली गाड़ी के बोनट पर पलट गई. गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ है.

हादसा शहर के वाल्मीकि नगर के समीप एनएच पर नीलकंठ सर्विस स्टेशन वाले मोड़ से आगे सामने आया. जानकारी के अनुसार पीबी 13बीबी-1724 नंबर की गाड़ी सड़क किनारे पार्क की गई थी. मनोज कुमार ने बताया कि देर रात गाड़ी को नाहन की तरफ से आने वाली एचपी01एन-9099 नंबर की गाड़ी के चालक ने तेज रफ्तार से उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते उनकी गाड़ी टक्कर मारने वाली कार पर पलट गई.

ये भी पढ़ें:  देव एवं शास्त्र शक्ति को लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी ब्राह्मण सभा, नाहन में हुआ राज्यस्तरीय सम्मेलन

इससे उनकी गाड़ी को बड़ा नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि इसकी सूचना कच्चा टैंक पुलिस चौकी को दी गई है. उधर पुलिस थाना सदर नाहन के एसएचओ बृज लाल मेहता ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More