HomeAccidentमशीन की चपेट में आने से आपरेटर का हाथ कटा, गंभीर हालत...

मशीन की चपेट में आने से आपरेटर का हाथ कटा, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों की मदद से आपरेटर का हाथ मशीन से बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे उद्योग की गाड़ी में ईलाज के लिए कालाअंब के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ रैफर कर दिया गया.

कालाअंब : जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक उद्योग में मशीन की चपेट में आने से एक आपरेटर का हाथ कट गया, जिसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है. कालाअंब पुलिस ने इस संदर्भ में मुन्ना शर्मा पुत्र राम परवेश शर्मा निवासी गांव व डाकघर बामपाली, तहसील व थाना उदतनगर, जिला आरा भोजपुर, बिहार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है.

शिकायतकर्ता मुन्ना ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 6 महीने से कालाअंब के मैनथापाल के एक निजी उद्योग में बतौर हेल्पर काम करता है. मंगलवार को यह उद्योग की डाई मशीन में जाली का पेपर लगा रहा था.

ये भी पढ़ें:  प्राकृतिक खेती में किसानों के पंजीकरण के लिए फार्म लांच, जल्द पंचायतों में होंगे उपलब्ध

इसी बीच उद्योग में तैनात आपरेटर सरोज कुमार पुत्र हरिराम निवासी रनदाड़ी, डाकघर साहापुर, तहसील आरा, जिला भोजपुर, बिहार साथ वाली डाई मशीन पर काम कर रहा था. सुबह 10 बजे के आसपास आपरेटर सरोज का दाहिना हाथ मशीन की चपेट में आ गया.

मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों की मदद से सरोज का हाथ मशीन से बाहर निकाला गया. इसके बाद सरोज को उद्योग की गाड़ी में ईलाज के लिए कालाअंब के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ रैफर कर दिया गया.

शिकायतकर्ता के अनुसार यह हादसा सरोज के साथ उद्योग द्वारा डाई मशीन पर काम करने के लिए सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न करवाने के कारण सामने आया. यदि सरोज को उद्योग प्रबंधन ने सुरक्षा उपकरण दिए होते, तो शायद यह हादसा नहीं होता.

ये भी पढ़ें:  किन्नौर में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस पर CM सुक्खू ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जानें क्या बड़ी घोषणाएं हुईं

कालाअंब पुलिस थाना के एसएचओ कुलवंत कंवर ने बताया कि शिकायत के आधार पर उद्योग प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More