HomeHimachalSirmaurकेंद्रीय बजट में वैकल्पिक प्रस्तावों को जोड़ने की उठी मांग, सीपीआईएम ने...

केंद्रीय बजट में वैकल्पिक प्रस्तावों को जोड़ने की उठी मांग, सीपीआईएम ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन

राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किए गए बजट में शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण और मनरेगा के लिए बजट आवंटन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

नाहन : सीएमआईएम जिला सिरमौर कमेटी ने मंगलवार को डीसी सिरमौर के माध्यम से केंद्रीय बजट में वैकल्पिक प्रस्तावों को जोड़ने की मांग करते हुए वित्त मंत्री को एक ज्ञापन भेजा है. जिला कमेटी के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किए गए बजट में शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण और मनरेगा के लिए बजट आवंटन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का कोई प्रस्ताव नहीं है. उन्होंने कहा कि राज्यों के वित्तीय अधिकारी को कमजोर किया गया है. बजट में खर्च की घोषणा और वास्तव में किए गए खर्च में भारी अंतर है. उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से बजट में वैकल्पिक प्रस्तावों को जोड़ने की मांग की गई है.

ये भी पढ़ें:  धारटीधार क्षेत्र की ये संपर्क सड़क 3 माह से बंद, तय करना पड़ रहा 25 किमी अतिरिक्त सफर, लोगों में रोष

इसमें कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, सार्वजनिक क्षेत्र की लूट के लिए लाए गए राष्ट्रीय मोनेटाइजेशन पाइपलाइन को रोकने और बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी एफडीआई वापस लेने, मनरेगा के आवंटन में 50 फीसदी बढ़ोतरी करने, शहरी रोजगार गारंटी कानून लाने, सामाजिक सुरक्षा के लाभों के लिए बजट में प्रावधान बढ़ाने, स्वास्थ्य के लिए जीडीपी का 3 फीसदी और शिक्षा के लिए जीडीपी की 6 फीसदी राशि आवंटित करने, स्कीम वर्करों के मानदेय में वृद्धि के लिए केंद्र का हिस्सा बढ़ाने आदि मांग की गई है.

इस मौके पर जीवन सिंह, सतपाल मान, जगदीश पुंडीर, गौरव, राहुल शुक्ला, आशा शर्मा, अमिता देवी, राम सिंह, राकेश रमौल, प्रशांत चौधरी आदि मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  नाहन के दोसड़का में हादसे का शिकार हुई बाइक, चालक की गई जान, दूसरा घायल, पुलिस जांच में जुटी

ये भी पढ़ें :
दुबई से लौटकर आई 23 साल की युवती की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन ने की मुख्यमंत्री से भेंट, यूके-हिमाचल संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More