HomeAccidentसिरमौर में दर्दनाक हादसा, मंदिर से घर लौट रही महिला ट्रक ने...

सिरमौर में दर्दनाक हादसा, मंदिर से घर लौट रही महिला ट्रक ने कुचली, गई जान

महिला मंदिर गई हुई थी। पूजा-अर्चना के बाद जैसे ही वह घर लौट रही थी, इसी बीच वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने गंभीर घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान शोभा शर्मा (58) पत्नी स्व. राकेश शर्मा निवासी वार्ड नंबर 13, जग्गा गली, बद्रीपुर, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। उधर, पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा बद्रीपुर-जामनीवाला सड़क पर पेश आया। महिला मंदिर गई हुई थी। पूजा-अर्चना के बाद जैसे ही वह घर लौट रही थी, इसी बीच वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने गंभीर घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  संस्कृत महाविद्यालय में हुआ ये खास कार्यक्रम, नई छात्राओं का स्वागत, सशक्तिकरण पर जोर, इशिका शर्मा चुनीं अध्यक्ष

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने हादसे में महिला की मौत की पुष्टि की है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More