होमAccidentदर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी बाइक... 32 साल के युवक की...

दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी बाइक… 32 साल के युवक की गई जान, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। विकास अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बेटियों और मां को छोड़ गए हैं।

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चमडेरा गांव के पास खाई में युवक का शव क्षतिग्रस्त बाइक के साथ मिला। हादसे की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विकास कुमार निवासी भनियार, विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के रूप में हुई है। वह नगरोटा सूरियां में फोरलेन निर्माण कार्य में जुटी एक कंपनी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि विकास दशहरा मनाने के लिए घर आया हुआ था और बुधवार सुबह वापस ड्यूटी के लिए निकला था।

ये भी पढ़ें:  भारी बारिश के बीच पच्छाद में आसमानी बिजली गिरने से महिला घायल, दो मवेशियों की मौत

शाम तक विकास के काम पर न पहुंचने और फोन न उठाने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की गई। देर रात घर से करीब तीन किलोमीटर दूर चमडेरा गांव के समीप खाई में क्षतिग्रस्त बाइक के साथ विकास का शव बरामद हुआ। इसके बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में नाले के तेज बहाव में बह गया 12 साल का मासूम, हरियाणा सीमा के पास मिला शव, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। विकास अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बेटियों और मां को छोड़ गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More