होमHimachalSirmaurमिश्रवाला में 18.94 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, NH-07 पर...

मिश्रवाला में 18.94 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, NH-07 पर SIU नाहन की टीम ने की कार्रवाई

दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मिश्रवाला क्षेत्र में पंजाब के दो युवकों को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18.94 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद किया। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, SIU नाहन की टीम मिश्रवाला क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान NH-07 पर हिमाचल होम स्टे के समीप गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब नंबर की Hyundai i20 कार की जांच की गई।

इस दौरान कार में सवार युवकों की पहचान अमरजीत सिंह (38) निवासी खिजराबाद, जिला मोहाली, पंजाब और गुरप्रीत सिंह (30) निवासी गांव भंजौली, जिला मोहाली, पंजाब के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 54 अधिकारी इधर से उधर, सिरमौर समेत इन जिलों में बदले अधिकारी

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस मादक पदार्थ के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें:  नलवाड़ी मेले में तीन दिन गूंजी लोक संस्कृति, मनोहारी प्रस्तुतियों के साथ कहलूर लोकोत्सव का शानदार समापन
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More