HomeAccidentहिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, बाप-बेटे की मौत, तीन गंभीर घायल

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, बाप-बेटे की मौत, तीन गंभीर घायल

शिमला : जिला शिमला के उपमंडल चौपाल में हुए सड़क हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसा चौपाल-शिमला सड़क पर लंकडवीर मंदिर के समीप पेश आया.

जानकारी के अनुसार पुलवाहल जा रही कार में पांच लोग सवार थे. मृतकों की पहचान रामलाल (55), दीपक (28) पुत्र रामलाल ग्राम शिहली, डाकघर पुलवाहल, तहसील चौपाल, जिला शिमला के रूप में हुई है. जबकि, राजेश शर्मा पुत्र रतिराम ग्राम थाना धार, पंकज शर्मा पुत्र जय प्रकाश धनेशर, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर और पलका उर्फ सुमन पत्नी रामलाल निवासी शिहली, पुलवाहल घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशे के काले कारोबार से कमाई 35.73 लाख रुपए की अवैध संपत्ति जब्त

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल चौपाल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया.

डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है. उधर, प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25-25 हजार और घायल पलका को 10 हजार, जबकि अन्य घायलों को 7-7 हजार रुपये बतौर फौरी राहत के तौर पर प्रदान किए.

ये भी पढ़ें:  अटल बिहारी वाजपेई का हिमाचल के विकास में योगदान अविस्मरणीय : डॉ. राजीव बिंदल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More