HomeHimachalवशिष्ठ कैमिकल फैक्टरी के गोदाम में भीषण अग्निकांड, दमकल कर्मियों ने 10...

वशिष्ठ कैमिकल फैक्टरी के गोदाम में भीषण अग्निकांड, दमकल कर्मियों ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटनास्थल पर पहुंची टीम ने भीषण आग को देखते हुए जिला मुख्यालय नाहन से भी एक फायर टेंडर मंगवाया। करीब 10 लोगों की टीम ने दो फायर टेंडर और दो जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 11 बजे के आसपास आग पर काबू पाया।

नाहन : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के ओगली में स्थित वशिष्ठ कैमिकल फैक्टरी में भीषण अग्निकांड हुआ है। जहां एक फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। माना जा रहा है कि आग शोर्ट सर्किट की वजह से लगी।

मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 11ः23 बजे की है। फायर चौकी कालाअंब को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो तुरंत विभाग के कर्मी फायर टेंडर के साथ मौके के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंची टीम ने भीषण आग को देखते हुए जिला मुख्यालय नाहन से भी एक फायर टेंडर मंगवाया। करीब 10 लोगों की टीम ने दो फायर टेंडर और दो जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 11 बजे के आसपास आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें:  6 महीने से अधर में लटका इस पुलिया का काम, आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों लोग परेशान

लीडिंग फायरमैन कालाअंब रमेश कुमार ने बताया कि आग फैक्टरी के ईंधन सैक्शन में पराली से भड़की थी, जो फैलकर फैक्टरी के ब्वायलर तक पहुंचने लगी थी। इससे पहले जेसीबी से मिट्टी खोदकर एक दीवार बनाई गई, जिससे आग ब्वायलर से पीछे धधकती रही। उन्होंने बताया कि यदि आग ब्वायलर तक पहुंचती तो न केवल बड़ी घटना घटती, बल्कि फैक्टरी भी जल उठती।

लीडिंग फायरमैन ने बताया कि हवा के कारण आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया था, लेकिन दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में स्टोर में रखा पराली सहित सारा ईंधन पूरी तरह जल गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में फैक्टरी प्रबंधन को 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें:  सोलन के शमरोड़ स्कूल की टीजीटी दीपिका को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

इस आपरेशन में कालाअंब फायर चौकी से विकास, शिवपाल, कुलदीप सिंह, मनजीत और अरूण के साथ साथ नाहन से लीडिंग फायरमैन रोशन अली, तपेंद्र तोमर, नीरज, कंवर सिंह आदि शामिल रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More