HomeHimachalटी-मैट्स और लाइनमैन के 2000 पद भरेगी सरकार, इन अधिकारी-कर्मियों को 30...

टी-मैट्स और लाइनमैन के 2000 पद भरेगी सरकार, इन अधिकारी-कर्मियों को 30 अप्रैल तक विभाग चुनने का विकल्प

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) को राज्य में बिजली क्षति का सही आकलन करने और बिजली चोरी रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को बिजली क्षति को रोकने के लिए फीडर मीट्रिंग जैसे प्रभावी कदम उठाने चाहिए.

मुख्यमंत्री ने एचपीएसईबीएल और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए हुए वाणिज्यक, औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ताओं की फीडर मैपिंग करने के भी निर्देश दिए, ताकि सभी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध हो सके.

मुख्यमंत्री ने कहा कि एचपीएसईबीएल के जो अधिकारी और कर्मचारी वर्तमान में ऊर्जा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन और पॉवर कॉर्पोरेशन में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं, उन्हें 30 अप्रैल तक विभाग चुनने का विकल्प दिया जाए. सिविल विंग के कर्मचारी भी लोक निर्माण विभाग या अन्य विभाग में जाने का विकल्प चुन सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  अफवाहों और भ्रांतियों पर न करें विश्वास, जिला हमीरपुर में रसोई गैस की कोई कमी नहीं

उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका कर्मचारियों की पदोन्नति और अन्य लाभों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और वे वर्तमान सेवा शर्तों के अंतर्गत ही कार्य करेंगे. सरकार आवश्यक नीतियां संशोधित कर उनके सभी लाभों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार एचपीएसईबीएल की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और इसे अधिक सुदृढ़ करने के दृष्टिगत आगामी महीनों में टी-मैट्स और लाइनमैन के 2000 पद भरेगी. सुक्खू ने 450 मेगावाट शोंग-टोंग जल विद्युत परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को इस परियोजना को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस परियोजना को नवंबर, 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया है. इसके साथ ही उन्होंने परियोजना शुरू होने से पूर्व विद्युत निकासी (इवैक्वेशन) की योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए, ताकि आपातकाल स्थिति में राजस्व की हानि न हो.

ये भी पढ़ें:  भल्लू बस दुर्घटना की एडीसी की अध्यक्षता में जांच के आदेश, 10 दिन में देंगे रिपोर्ट : डीसी

मुख्यमंत्री ने औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला करने के लिए कहा, इससे शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More