Home Accident सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप से टकराने के बाद बाइक खड्ड...

सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप से टकराने के बाद बाइक खड्ड में गिरी, 30 वर्षीय युवक की गई जान

बताया जा रहा है कि मोड़ पर तेज रफ्तार के चलते उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। पिकअप से टकराने के बाद बाइक सीधे नीचे खड्ड में गिर गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

0

शिलाई : जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील रोनहाट में शनिवार शाम बाइक और पिकअप जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। टकराने के बाद बाइक उछलकर नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट के समीप मोड़ के समीप पेश आया। इस दर्दनाक दुर्घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नवीन कुमार (30) पुत्र आत्माराम निवासी कुमली, डाकघर शरली मानपुर, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। नवीन शिलाई से अपने घर की तरफ बाइक पर जा रहा था। बताया जा रहा है कि मोड़ पर तेज रफ्तार के चलते उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। पिकअप से टकराने के बाद बाइक सीधे नीचे खड्ड में गिर गई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चिट्टे के साथ दबोचा युवक, प्रयोग किए फॉयल पेपर भी मिले, एसआईयू टीम की कार्रवाई

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत रोनहाट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से खड्ड से शव को बाहर निकाला और शिलाई अस्पताल के शव गृह में भिजवाया। पुलिस के अनुसार रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने दुर्घटना में युवक की मौत की पुष्टि की है।