HomeCrimeसंगड़ाह में अवैध शराब के साथ पकड़ी महिला, पुलिस ने घर में...

संगड़ाह में अवैध शराब के साथ पकड़ी महिला, पुलिस ने घर में दबिश देकर की कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में पुलिस थाना संगड़ाह में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संगड़ाह : पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने एक महिला के रिहायशी मकान से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई। इस पर आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस थाना संगड़ाह में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर महिला के रिहायशी मकान में छापा मारा गया, जहां से 5 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी महिला सांगना, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर की निवासी बताई गई है।

पुलिस ने इस मामले में पुलिस थाना संगड़ाह में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  वक्त पर निपटा लें अपना काम, नाहन शहर और आसपास के इन इलाकों में रहेगा शट डाउन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More