होमAccidentसिरमौर में बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़की बोलेरो कैंपर,...

सिरमौर में बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़की बोलेरो कैंपर, एक की मौत, 10 घायल, मची चीख पुकार

जानकारी मिली है कि जिला सिरमौर के गिरिपार इलाके के लोग शिमला की ओर से दिवाली पर्व पर अपने घर आ रहे थे।

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में धनतेरस के दिन बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल सराहां ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया गया है। उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार हादसा नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर डुंगा घाट के समीप एक तीखे मोड़ पर पेश आया, जहां बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़कते हुए कयाणा की ओर जा रहे लिंक रोड पर जाकर रुकी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें:  आईआईएम सिरमौर के छात्र का पांवटा साहिब में हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए ये आरोप

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया जा रहा है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

जानकारी मिली है कि जिला सिरमौर के गिरिपार इलाके के लोग शिमला की ओर से दिवाली पर्व पर अपने घर आ रहे थे। इस बीच वाहन रास्ते में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। उधर, प्रशासन ने मेडिकल कालेज प्रबंधन नाहन को अलर्ट कर दिया है। पुलिस घटनास्थल पर हादसे की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:  पीएम मोदी की मौजूदगी में जल्द होगा किशाऊ परियोजना का एमओयू, बिना निवेश हिमाचल को मिलेगा 600 करोड़ सालाना राजस्व
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More