पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माजरा पुलिस ने पुरुवाला क्षेत्र में एक युवक को 1 चूरापोस्त (भुक्की) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को माजरा पुलिस की टीम गश्त और मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए पुरुवाला क्षेत्र में मौजूद थी।
इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सूरजपुर निवासी सलीम खान चूरापोस्त की अवैध खरीद-फरोख्त करता है और इस समय पुरुवाला-संतोषगढ़ सड़क पर NH-7 के समीप शहीद स्मारक के पास नशे की खेप देने के लिए खड़ा है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 1 किलो 528 ग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया।
पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।

