HomeAccidentसिरमौर में गहरी खाई में गिरी पिकअप, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

सिरमौर में गहरी खाई में गिरी पिकअप, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

पांवटा साहिब|
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाइवे-707 पर एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई है. हादसा शनिवार देर रात हुआ बड़वास के पास हुआ.
मृतकों की पहचान चालक गुड्डू नेगी (28) पुत्र अतर सिंह निवासी गांव एराणा, पीओ बालीकोटी, तहसील शिलाई अपने दोस्त मुकेश (22) पुत्र केदार सिंह निवासी गांव चुटियाणा, पीओ ग्वाली, तहसील शिलाई के तौर पर हुई है.
जानकारी के अनुसार दोनों पिकअप नंबर एचपी 85-0197 में मिक्सचर मशीन लेकर पांवटा साहिब की तरफ आ रहे थे. इसी बीच देर रात पिकअप बड़वास के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, लेकिन पूरी रात किसी को हादसे का पता नहीं चला. रविवार दोपहर 12:00 बजे के आसपास जब बड़वास का एक व्यक्ति पशुओं के लिए घास लेने जंगल गया, तो खाई में वाहन गिरा देखा. उन्होंने हादसे की सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों सहित पुलिस मौके पर पहुंची.
बताया जा रहा है कि करीब 4 घंटे तक खाई में रेस्क्यू ऑपरेशन चला. रस्से के सहारे दोनों शव मुख्य सड़क तक पहुंचाए गए. यहां से 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया. उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें:  सिरमौरी लोकगीतों के संरक्षण में जुटे राजेश धाल्टा, मंच पर गूंजती सुरीली आवाज बनी पहचान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More