HomeHimachalHimachal: "सिरमौर कला संगम" इन 11 विशिष्ट जनों को करेगा सम्मानित, इस...

Himachal: “सिरमौर कला संगम” इन 11 विशिष्ट जनों को करेगा सम्मानित, इस दिन होगा भव्य समारोह

नाहन|
Sirmaur Kala Sangam : “हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम” ने इस वर्ष 28 जून के अलंकरण समारोह में सम्मानित होने वाले 11 विशिष्ट जनों का चयन कर लिया है. इसको लेकर रविवार को बायरी में अहम बैठक में हुई, जिसमें ये निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया.

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य ओमप्रकाश ‘राही’, उपाध्यक्ष इंद्र प्रकाश गोयल, महासचिव दिनेश ताश, वरिष्ठ सलाहकार अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सत्यदेव सैनी सहित मनोज गाबा, देवीराम, जसमैर सैनी, दलबीर सिंह, विजयपाल ठाकुर, प्रदीप अग्रवाल और अंगिदा ताश आदि सदस्यों ने भाग लिया. इस दौरान सम्मानित होने वाले विशिष्ट जनों का चयन किया गया.

निर्णय के अनुसार इस समारोह में साहित्य के क्षेत्र में शिमला के आत्मा रंजन, सोलन के अमर देव आंगिरस और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए हरियाणा के राजेश चैची व सिरमौर के संजय कंवर को ‘डॉ. यशवंत सिंह परमार’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  देवताओं का नजराना 5 प्रतिशत बढ़ा, सीएम सुक्खू बोले- मंडी शिवधाम के लिए 100 करोड़ देगी सरकार

संगीत के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिए जम्मू कश्मीर के जितेंद्र सिंह जमवाल, सिरमौर के राम किशन एवं लोकसंगीत के लिए कमरऊ (सिरमौर) के किरनेश पुंडीर को ‘महाराजा राजेंद्र प्रकाश सम्मान’ से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है.

इसी क्रम में नोयडा(उत्तर प्रदेश) की मंजू वाजीर को शास्त्रीय नृत्य, सिरमौर के डॉ. रमेश सिंगटा को पत्रकारिता, मंडी के वत्स देशराज शर्मा को असाधारण संस्कृत सेवा और सिरमौर के दीपराज ‘विश्वास’ को उनकी चित्रकला के लिए ‘आचार्य वशिष्ठ सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा.

बता दें कि सिरमौर कला संगम प्रतिवर्ष 28 जून को अपने राष्ट्र स्तरीय अलंकरण समारोह में विविध विधाओं में कुछ विशेष कर रही प्रतिभाओं को सम्मानित करता है. यह राष्ट्र स्तरीय अलंकरण समारोह को गुरू स्थान वशिष्ठ आश्रम बायरी (ददाहू, सिरमौर) में अपनी परंपरा के अनुरूप भव्यता से आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : कृषि विश्वविद्यालय ने विकसित की धान की ब्लास्ट रोग प्रतिरोधी किस्में
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More