HomePoliticsकांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा अब भरने वाला, कभी हो सकती...

कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा अब भरने वाला, कभी हो सकती है रूखसत : बिंदल

बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को साम, दाम, दंड, भेद के माध्यम से प्रताड़ित करने का काम चला रखा है।

पांवटा साहिब : मौजूदा कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा अब भरने वाला है। प्रदेश की जनता जल्द ही इस घड़े को फोड़कर सरकार को रूखसत करेगी। ये तीखी टिप्पणी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने पांवटा साहिब में बुधवार को हुई जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई।

बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को साम, दाम, दंड, भेद के माध्यम से प्रताड़ित करने का काम चला रखा है। माजरा प्रकरण पर बिंदल ने कहा कि इसी महीने 4 जून को 18 वर्षीय एक हिंदू समुदाय की लड़की लापता होती है। पुलिस रिपोर्ट होती है और कांग्रेस की सरकार, मंत्री, विधायक, पदाधिकारी और यहां तक प्रशासन सब हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं।

ये भी पढ़ें:  प्राकृतिक खेती में किसानों के पंजीकरण के लिए फार्म लांच, जल्द पंचायतों में होंगे उपलब्ध

इन्हीं की बेरुखी से गांव के लोग मजबूरन सड़कों पर उतरते हैं और जब वह सड़कों पर अपनी बेटी के लिए आवाज उठाते हैं तो उनके खिलाफ 20 से अधिक सख्त धाराओं में केस दर्ज किए जाते हैं, जिनमें हत्या के प्रयास का मामला भी शामिल है। जनता के दबाव और आक्रोश के बाद प्रशासन 14 जून को लड़का और लड़की को बरामद करता है।

इलाकावासियों और हिंदू समुदाय के लिए इससे बड़ी खुशी की कोई बात नहीं हो सकती कि लड़की की सही सलामत घर वापसी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि काश सरकार के मंत्री, विधायक, सरकार के लोग समय रहते प्रशासन और पुलिस पर दबाव बनाते तो लड़की की बरामदगी भी जल्दी होती और ये बवाल भी न होता।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: MSME को सशक्त बनाएगी 'रेंप' योजना, चैंबर ऑफ कॉमर्स में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

बिंदल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी मीडिया के सामने इस बात को स्वीकार किया कि पुलिस और प्रशासन ने लड़की ढूंढने में ढिलाई बरती, ये प्रदेश की कांग्रेस सरकार का आईना है।

कहा कि लड़की की बरामदगी के बाद चंद कांग्रेस के नेता और कुछ विशेष समुदाय के नेता एक मंच पर आकर उपदेश देने में जुट गए। जितने अपशब्द उनकी जुबां पर भाजपा के लिए आ सकते थे, वो सारे मीडिया के सामने उगल दिए। काश ये सभी नेता 4 जून के बाद ही जाग जाते, तो क्या बुराई थी।

ईंटें बरसाने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं
बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के आदेश, स्थानीय कांग्रेस नेताओं के ईशारे पर पुलिस, प्रशासन हिंदू समुदाय के लोगों की प्रताड़ना कर रहा है। धरपकड़ कर रहा है। दहशत का माहौल बनाया है और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर रहे हैं, लेकिन जिन्होंने ईंटे बरसांई, जिनके कारण ये मामला शुरू हुआ, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करना ये कांग्रेस की वोट बैंक की नीति है और वोट बैंक के चक्कर में इलाके का माहौल खराब किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  सचिवालय में सीएम सुखविंद्र सुक्खू की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आज, आरडीजी पर होगी चर्चा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More